रांची के हिंदपीढ़ी में देर रात तांडव! आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़, डीएसपी की कार भी नहीं बची, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रांची के हिंदपीढ़ी में देर रात बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इलाके में दहशत, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। निजाम नगर मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार देर रात कुछ अज्ञात बदमाश सड़क किनारे खड़े वाहनों के पास पहुंचे और एक-एक कर कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। जिन वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया, उनमें हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो और सूमो समेत अन्य गाड़ियां शामिल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। सुबह जब वाहन मालिक अपनी गाड़ियों के पास पहुंचे तो टूटे हुए शीशे देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार, एक डीएसपी स्तर के अधिकारी की कार भी बदमाशों के निशाने पर आई और उसका भी शीशा तोड़ दिया गया। लगातार कई वाहनों को नुकसान पहुंचाए जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है । इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।