असम के नगांव में CRPF शिविर में फायरिंग से हड़कंप, ASI ने दो जवानों की जान ली, फिर की आत्महत्या

असम के नगांव में CRPF शिविर में एएसआई ने दो साथियों की गोली मारकर हत्या की, एक जवान घायल। घटना के बाद आरोपी अधिकारी ने खुदकुशी कर ली।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नगांव: असम के नगांव जिले में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या और एक अन्य को घायल करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। नगांव की पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) परमिता सरकार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना कटिमारी में 34 बटालियन शिविर में सुबह करीब सात बजे हुई, जब मेन गेट पर ड्यूटी पर तैनात सहायक उपनरीक्षक बल्लानी प्रेमाबरम ने अपने साथियों पर गोली चला दी।
उन्होंने बताया कि बाद में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

परमिता ने बताया, ‘‘दो कर्मियों हवलदार विष्णु प्रसाद बघेल और उपनिरीक्षक रामनवल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि इस घटना में सीआरपीएफ का एक और जवान एएसआई गोविंद श्रीपुल घायल हो गया और उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। परमिता ने बताया कि सीआरपीएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जांच के आदेश दिए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।