रांची में आपसी विवाद बना हत्या की वजह, दोस्त ने तनवीर को मारी गोली ; आरोपी गिरफ्तार

रांची के गहला टोली में मामूली विवाद के बाद युवक तनवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी दोस्त शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित गहला टोली में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तनवीर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहरुख को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, तनवीर और शाहरुख शुक्रवार शाम से साथ थे। रात करीब 11 बजे दोनों गहला टोली के एक होटल में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और शाहरुख ने अचानक पिस्तौल निकालकर तनवीर को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि हत्या के आरोप में मृतक के दोस्त शाहरुख को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही विवाद की असली वजह और पुरानी रंजिश की आशंका की भी जांच की जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।