हाईकोर्ट ने ग्रीन सिटी के कुछ फ्लैटों और एक डुप्लेक्स की नीलामी की प्रक्रिया पर लगाई रोक, जानें क्या है पूरा मामला

झारखंड हाईकोर्ट ने गौतम ग्रीन सिटी के फ्लैट और डुप्लेक्स नीलामी पर रोक लगाई। बिल्डर और हुडको से जवाब मांगा, खरीदारों की याचिका पर हुई सुनवाई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के जिला नीलाम पदाधिकारी के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसके तहत गौतम ग्रीन सिटी के कुछ फ्लैटों और एक डुप्लेक्स की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई थी। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए गौतम ग्रीन सिटी के संचालक (बिल्डर) पवन सिंह और हुडको को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। गौतम ग्रीन सिटी के निवासी सुधीर मिश्र की ओर से दायर याचिका पर जस्टिस आनंद सेन की अदालत में सुनवाई हुई। याचिका में बताया गया कि बिल्डर पवन सिंह ने खरीदारों से जानकारी छिपाकर गौतम ग्रीन सिटी की जमीन गिरवी रखकर हुडको से लोन लिया था। लोन का भुगतान न करने पर जिला नीलाम पदाधिकारी ने बिल्डर को डिफ़ॉल्टर घोषित कर दिया। इसके बाद हुडको ने ऋण वसूली न्यायाधिकरण में आवेदन दिया, जहां बिल्डर ने 5 फ्लैट और 1 डुप्लेक्स बेचकर पैसा चुकाने का प्रस्ताव दिया। प्रार्थी का आरोप है कि बिल्डर ने फ्लैट खरीदारों से पूरे पैसे वसूल लिए लेकिन हुडको को राशि जमा नहीं की, जिससे खरीदारों के मकानों को सील करने और नीलाम करने की नौबत आ गई। तमाम पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने नीलाम पदाधिकारी के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।