अवैध खनन के खिलाफ आधी रात सड़क पर उतरे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 4 ट्रक पकड़े

पलामू में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आधी रात सड़क पर उतरकर जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कोयला, गिट्टी, लकड़ी और स्क्रैप लदे चार ट्रक पकड़े गए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: झारखंड में अवैध खनन और खनिजों की तस्करी की शिकायतों के बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार आधी रात सड़क पर उतरकर कार्रवाई की। अपने विधानसभा क्षेत्र छतरपुर में मंत्री ने रात करीब 11:15 बजे सड़मा महेंद्र एग्रो पेट्रोल पंप के पास NH-139 पर टीम और जीएसटी अधिकारियों के साथ पहुंचकर वाहनों की अचानक जांच शुरू की। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस जांच अभियान के दौरान कोयला, गिट्टी, लकड़ी और स्क्रैप लदे चार ट्रक पकड़े गए। सभी वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, जिन वाहनों के कागजात सही पाए गए, उन्हें जांच के बाद जाने की अनुमति दे दी गई। मंत्री की इस अचानक कार्रवाई की सूचना मिलते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। इस अभियान के जरिए खनिजों के अवैध परिवहन पर निगरानी और नियमों के पालन को लेकर सख्ती का संदेश दिया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।