झारखंड वन सेवा के 8 पदाधिकारी होंगे भारतीय वन सेवा में प्रोन्नत, UPSC ने लगाई मुहर

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड राज्य वन सेवा (Jharkhand State Forest Service) के आठ पदाधिकारियों को भारतीय वन सेवा के लिये यूपीएससी (UPSC) ने मुहर लगा दी है।

दिल्ली में UPSC की बैठक में राज्य वन सेवा के सुनील कुमार, एसपी सिंह, ओमप्रकाश, शशि कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता, शिव कुमार प्रसाद, अजय कुमार और तारकनाथ के नामों पर मुहर लगाकर भारतीय वन सेवा में प्रोन्नत करने की सिफारिश कर दी है।

बैठक में यूपीएससी (UPSC) के दो सदस्यों सहित राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन एल ख्यांगते व प्रधान वन्य संरक्षक संजय श्रीवास्तव उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article