HomeUncategorizedजामा मस्जिद में अकेली लड़की के प्रवेश पर रोक के खिलाफ DCW...

जामा मस्जिद में अकेली लड़की के प्रवेश पर रोक के खिलाफ DCW ने भेजा नोटिस

Published on

spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को जामा मस्जिद (JAMA Masjid) में अकेली लड़कियों का प्रवेश रोकने के फैसले को बिलकुल गलत बताया है।

मालीवाल ने कहा है कि जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी है। वे जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हैं, इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन (Entry Ban) करने का अधिकार किसी को नहीं है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली ही नहीं पूरे देश में माने जाने वाली जामा मस्जिद में अकेले लड़कियों के देखने जाने पर रोक लगा दी गई है। अब लड़कियों के अकेले जामा मस्जिद घूमने और आने पर पाबंदी रहेगी। जामा मस्जिद प्रशासन ने इस बारे में मस्जिद की दीवार पर नोटिस (Notice) चस्पा कर दिया है। नोटिस के संबंध में अधिकारियों से बात करने की कोशिश का कोई परिणाम नहीं निकल रहा है।

लड़कियां अपने प्रेमी के साथ मस्जिद में आती हैं

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी (Syed Ahmed Bukhari) ने साफ किया है कि नमाज पढ़ने के लिए आने वाली महिलाओं को नहीं रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि लड़कियां अपने प्रेमी के साथ मस्जिद में आती हैं।

इसलिए ऐसी लड़कियों की एंट्री बैन की गई है। शाही इमाम ने कहा कि अगर कोई महिला जामा मस्जिद आना चाहती है तो उसे परिवार या पति के साथ आना होगा। अगर नमाज पढ़ने के खातिर आती है तो उसे नहीं रोका जाएगा।

दिल्ली की जामा मस्जिद को मुगलकालीन (Mughal Era) बताया जाता है। इस दौरान मध्य पूर्व के बुखारा इलाके के एक इमाम को लाकर इबादत के लिए रखा गया था। उन्हें शाही इमाम की पदवी दी गई थी।

शाही इमाम बुखारी उसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के निर्देशन में जामा मस्जिद का प्रबंधन चलता है।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...