मोहाली में इडी रेड के बीच उड़ने लगे 500 रुपये के नोट, 9वीं मंजिल से फेंके गए रुपयों से भरे बैग

मोहाली के खरड़ स्थित हाईराइज सोसाइटी में ईडी छापेमारी के दौरान नौवीं मंजिल से नकदी से भरे बैग फेंके गए। मौके से लाखों रुपये बरामद होने की चर्चा तेज है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : मोहाली जिले के खरड़ के पास स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब कथित तौर पर नकदी से भरे दो बैग नौवीं मंजिल से नीचे फेंक दिए गए। घटना के बाद सोसाइटी परिसर में 500 रुपये के नोट बिखरे दिखाई दिए।

सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने चज्जू माजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी के फ्लैट नंबर 906 में छापा मारा था। इसी दौरान फ्लैट से कथित तौर पर नकदी से भरे दो बैग नीचे फेंके गए। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बैग गिरने के बाद ग्राउंड फ्लोर क्षेत्र में 500 रुपये के नोट बिखरे पड़े थे, जिसे देखकर सोसाइटी के निवासी मौके पर एकत्र हो गए।

बताया जा रहा है कि ईडी अधिकारियों ने मौके से नकदी से भरे बैग कब्जे में ले लिए। सूत्रों के मुताबिक बैगों से करीब 21 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक ईडी की ओर से बरामद राशि को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।सूत्रों ने बताया कि ईडी की टीम कई घंटों तक फ्लैट के अंदर जांच करती रही और तलाशी के दौरान फ्लैट अंदर से बंद था। संबंधित फ्लैट कथित तौर पर नितिन बंसल का बताया जा रहा है, हालांकि स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

सूत्रों का यह भी दावा है कि जिन परिसरों पर छापेमारी की गई, उनमें से एक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी सहयोगी से जुड़ा हुआ है। हालांकि ईडी या पंजाब सरकार की ओर से इस राजनीतिक संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक बड़े अभियान का हिस्सा है। ईडी की टीम ने पटियाला में भी आम आदमी पार्टी से कथित तौर पर जुड़े कुछ लोगों के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.