
रांची : राँची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही कार तालाब में गिर में गई। हादसा इतना भयावह था, कि कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा बुधवार की देर रात हुई है. जब सिल्ली के बरलंगा निवासी दो युवक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात कार से अपने घर लौट रहे थे।
रात के अंधेरे में हुआ हादसा
इसी दौरान चालाडी गांव के पास चालक का नियंत्रण कार से हट गया और तेज रफ्तार कार सीधे तालाब में जा घुसी। रात के अंधेरे में हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद तमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों ने युवकों को बाहर निकाला
हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार में फंसे युवकों को भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद उन्हें तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और चालक का संतुलन बिगड़ने की जताई जा रही है।

