नशा तस्करी के पांच फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, एक माह में सरेंडर करने की चेतावनी

चतरा में नशा तस्करी के पांच फरार आरोपियों के घर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया, एक महीने के भीतर सरेंडर करने की दी कड़ी चेतावनी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Chatra News: चतरा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस ने मंगलवार को पांच फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। साथ ही सभी आरोपियों को न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गयी है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है मामला

पुलिस ने जिन आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया है, उनमें बरैनी के सिरम बजरमरी गांव निवासी संजय यादव उर्फ टुनी यादव, कदले तिलैया गांव निवासी लालू गंझू, पटेर गांव निवासी परमेश्वर गंझू, किशोरी गंझू और बिनोद कुमार शामिल हैं।

थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वे लंबे समय से फरार चल रहे हैं।

एक माह के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी आगे की कार्रवाई

थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। उन्हें एक माह के अंदर न्यायालय या थाना में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।