

प्रशासन के निर्देश पर जमा कराया था पिस्टल
याचिका में बन्ना गुप्ता ने कहा है कि वह दो हथियार रखने के लिए अधिकृत हैं। उनके एक लाइसेंसी हथियार सीएमटी ग्लॉक पिस्टल को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने 10 अक्टूबर 2025 को जमा करने का निर्देश दिया था। इसके बाद उन्होंने 11 अक्टूबर 2025 को अपना पिस्टल प्रशासन के पास जमा करा दिया था।
परिवार की सुरक्षा का दिया हवाला
बन्ना गुप्ता के अनुसार, उन्होंने अपनी और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार से दूसरा या कोई अन्य लाइसेंसी हथियार रखने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, सरकार ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया।
उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि उन्हें दो हथियार रखने की पात्रता है और प्रशासन के निर्देश पर उन्होंने अपना एक लाइसेंसी हथियार जमा भी कर दिया है।
हाईकोर्ट से लगायी अनुमति देने की गुहार
बन्ना गुप्ता ने झारखंड हाईकोर्ट से राज्य सरकार को दूसरा या अन्य हथियार रखने के लिए अधिकृत करने का निर्देश देने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि अपनी और परिवार के सदस्यों की आत्मरक्षा के लिए हथियार रखना जरूरी है। अब इस मामले में हाईकोर्ट के फैसले पर नजर रहेगी।


