लातेहार में एंबुलेंस और बाइक की टक्कर, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर!

लातेहार के सिटी हॉस्पिटल मोड़ के पास मुख्यमंत्री सारथी योजना की एंबुलेंस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Latehar News : मंगलवार की शाम सिटी हॉस्पिटल मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, अमरेश यादव, पिता कुलेश्वर यादव (हरखा) और विकास यादव (पतरातू) बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान परिषदन भवन से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित सिटी हॉस्पिटल मोड़ के पास मुख्यमंत्री सारथी योजना की एक एंबुलेंस ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में दोनों युवक घायल हो गये। बताया जाता है कि एंबुलेंस लोहरदगा से पलामू जा रही थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पीसीआर वैन के एसएसआई मनोज कुमार तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।