होमगार्ड बहाली के दस्तावेज सत्यापन कार्य का डीसी ने लिया जायजा, पारदर्शिता बरतने का दिया निर्देश

रामगढ़ समाहरणालय में होमगार्ड बहाली के तहत गोला और रामगढ़ प्रखंड के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन कार्य का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पूरी पारदर्शिता बरतने का दिया सख्त निर्देश।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
रामगढ़: गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) बहाली प्रक्रिया के तहत मंगलवार को जिला समाहरणालय के ब्लॉक-बी स्थित सभाकक्ष में गोला एवं रामगढ़ प्रखंड (ग्रामीण) के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सत्यापन स्थल का निरीक्षण कर पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से दस्तावेज सत्यापन की प्रगति और अपनायी जा रही प्रक्रिया की जानकारी ली।

दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच के निर्देश

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक अभिलेखों की समुचित जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि बहाली प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे।

अभ्यर्थियों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। साथ ही दस्तावेज सत्यापन का कार्य व्यवस्थित और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा।

जिला प्रशासन की ओर से होमगार्ड बहाली की पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।