नासिक में कुंभ मेले के लिए 33,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू: फडणवीस

नासिक में सिंहस्थ कुंभ मेला और निवेश शिखर सम्मेलन 2026 से शहर बनेगा विकास और रोजगार का केंद्र, 13,190 करोड़ रुपये के एमओयू और 32,000 नौकरियां सृजित होंगी।

Neeral Prakash
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नासिक (महाराष्ट्र): नासिक में भव्य सिंहस्थ कुंभ मेला आयोजित किए जाने के मद्देनजर 33,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। मेले का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 से 24 जुलाई 2028 तक किया जाएगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘‘ सिंहस्थ कुंभ मेले के अनुरूप, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व वाला नासिक जिला आने वाले समय में विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां औद्योगिक विकास को क्षमता और सुविधाओं के माध्यम से वास्तविक मजबूती मिलेगी तथा निवेश के जरिये रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।’’ फडणवीस ने उत्तर महाराष्ट्र के इस शहर में बुधवार को आयोजित ‘कुंभ उद्योग संगम और नासिक निवेश शिखर सम्मेलन 2026’ के समापन समारोह को संबोधित करते समय यह बात कही।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर 300 से अधिक उद्योगपतियों के साथ 13,190 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए जिनसे लगभग 32,000 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। फडणवीस ने कहा कि नासिक विकास की अपार संभावनाओं वाला शहर है और निवेश आकर्षित करने के लिए ‘‘कुंभ उद्योग संगम’’ एक अच्छी पहल है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।