भुवनेश्वर : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने शनिवार को उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT-Deemed to be University) के 22वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का उद्घाटन कर सत्र 2026 के सभी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से अपील करता हूं कि अपनी प्रतिभा, नवाचार और सकारात्मक सोच के माध्यम से नई संभावनाओं का सृजन करें, चुनौतियों को अवसर में बदलें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय एवं सार्थक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आपका ज्ञान, आपका संकल्प और आपका कर्म—राष्ट्र की प्रगति की नई शक्ति बने।राष्ट्र की बेहतरी के लिए आप सब मिलकर काम करें।



