गोड्डा में आग लगने से 9 घर जलकर राख

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: महागामा थाना (Mahagama Police Station) क्षेत्र स्थित हरिनचारा में रविवार अहले सुबह आग लग गयी। आग लगने से नौ घर जलकर राख हो गये।

आग (Fire) की लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी आग के नजदीक नहीं जा पा रहा था। सुबह का वक्त था और लोग बहुत कम थे। जब तक फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम पहुंचती तब तक आग विकराल रूप ले लेता।

इस वजह से महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह बिना देर किये अकेले ही आग बुझाने में जुट गये, जिसके बाद अग्निशमन विभाग (Fire Department) की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।

TAGGED:
Share This Article