जमशेदपुर में बिजली बिल कलेक्शन एजेंट से 9 लाख की लूट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर (Jamshedpur) के परसुडीह (Parsudih) में बीते दिनों ही कलेक्शन एजेंट (Collection Agent) से 4.80 लाख की लूट कर ली गई थी।

उसी तरह सिदगोड़ा (Sidgora) में भी बिजली बिल कलेक्शन एजेंट (Electricity Bill Collection Agent) से भी 9 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

घटना सिदगोड़ा (Sidgora) के 16 नंबर में घटी है। मानगो के कुंवर बस्ती निवासी जितेंद्र पात्रो (Jitendra Patro, resident of Kunwar Basti) बिजली बिल कलेक्शन (Electricity Bill Collection) का काम करते है।

जितेंद्र 7 सालों से कलेक्शन एजेंट का कर रहा था काम

वे एजेंसी के तहत काम करते है। वह हमेशा की तरह बिजली बिल कलेक्ट कर एग्रिको बैंक ऑफ इंडिया (Agrico Bank Of India) में जमा करने जा रहे थे।

तभी रास्ते में 16 नंबर के पास पीछे से किसी बाइक सवार ने धक्का मारकर उसे गिरा दिया। सड़क पर गिरने के बाद बाइक सवार दो युवकों ने उनकी डिक्की में रखे कलेक्शन (Collection) के रुपए निकाले और फरार हो गए।

घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों (Officials of Electricity Department) ने उसे MGM अस्पताल पहुंचाया। जितेंद्र बीते 7 सालों से कलेक्शन एजेंट (Collection Agent) का काम कर रहा था।

Share This Article