नए साल में ATM से लिमिट से ज्यादा रकम निकालने पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: नए साल का सभी को बेसब्री से इंतजार है। नया साल भी महंगाई के साथ ही शुरू हो रहा है। अगले महीने यानी साल 2022 से एटीएम से नगदी निकालना महंगा पड़ेगा।

जी हां… अब ग्राहक के एटीएम से तय लिमिट से ज्यादा बार पैसे निकालने के बाद बैंक चार्जेज लगा सकते हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशानिर्देशों के अनुसार एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के एटीएम में मुफ्त सीमा से ऊपर का फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने पर 21 रुपए और जीएसटी देना होगा। ये संशोधित दरें 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होंगी।

अगले महीने से ग्राहकों को मुफ्त लेनदेन की मासिक सीमा से अधिक होने पर 20 रुपए के जगह 21 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन पर देने होंगे।

आरबीआई ने कहा था कि ज्यादा इंटरचेंज चार्ज और जनरल कॉस्ट बढ़ने के कारण ट्रांजेक्शन पर चार्ज बढ़ाकर 21 रुपए करने की इजाजत दी है।

ग्राहकों अपने स्वयं के बैंक एटीएम से हर महीने 5 मुफ्त लेनदेन (फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन) कर पाएंगे। ये वे मेट्रो शहरों में अन्य बैंक के एटीएम से तीन और गैर मेट्रो केंद्रों में पांच मुफ्त लेनदेन भी कर सकेंगे।

इसके अलावा आरबीआई ने बैंकों को वित्तीय लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन इंटरचेंज शुल्क 15 रुपए से बढ़ाकर 17 रुपए और सभी केंद्रों में गैर वित्तीय लेनदेन के लिए 5 रुपए से 6 रुपए करने की इजाजत दी है।

इसके अलावा 1 जनवरी से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने का तरीका बदल जाएगा। दरअसल, ऑनलाइन पेमेंट को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों में बदलाव किया है।

अब ऑनलाइन पेमेंट करते समय आपको 16 डिजिट वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर समेत कार्ड की पूरी डिटेल्स भरनी होंगी।

यानी अब ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल पेमेंट के दौरान मर्चेंट वेबसाइट या ऐप आपके कार्ड की डिटेल स्टोर नहीं कर सकते। जो पहले से सेव जानकारी होगी, वह हटा दी जाएगी।

Share This Article