ब्रेकअप की खबरों के बीच वायरल हुआ मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: फिटनेस के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अपनी इस पोस्ट में मलाइका ने 40 की उम्र में प्यार को लेकर बात की है।

अपनी पोस्ट में मलाइका ने लिखा-‘सच में, 40 की उम्र में प्यार मिलने को नॉर्मलाइज करना चाहिए। 30 की उम्र में नई चीजें ढूंढना या नए सपनों को पूरा करना नॉर्मलाइज करना चाहिए।

50 की उम्र में खुद को खोजना और उद्देश्य मिलना नॉर्मलाइज करना चाहिए।लाइफ 25 की उम्र में खत्म नहीं हो जाती है। इस तरह से सोचना बंद करो कि ये खत्म हो जाती है।’

मलाइका का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। हाल के दिनों में मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग उनके ब्रेकअप की खबरे सोशल मीडिया पर छाई हुईं थी, लेकिन बीते दिन ही अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी और मलाइका की एक तस्वीर साझा करते हुए इस खबर का खंडन कर दिया।

अर्जुन कपूर ने लिखा था-‘अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहिए। लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ करें। मैं आप सभी से प्यार करता हूँ।’

गौरतलब है, मलाइका और अर्जुन ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आये।

दोनों को अक्सर एक -दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया। हालांकि दोनों के बीच ऐज गैप को लेकर काफी ट्रोल भी किया गया, लेकिन इससे दोनों में से किसी को खास फर्क नहीं पड़ा और दोनों ने खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार को कबूला।

दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक -दूसरे की तस्वीरें साझा करते हैं।पनी फिटनेस के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा हाल ही सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 में बतौर जज नजर आईं थी।

वहीं अगर अर्जुन कपूर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर

Share This Article