रांची सहित देश भर में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार अभियान को लेकर काफी उत्साह

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर 75 करोड़ सूर्यनमस्कार करने का लक्ष्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, क्रीड़ा भारती, पतंजलि योगपीठ, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय सहित कई संगठन बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

क्रीड़ा भारती रांची महानगर की ओर से शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सूर्यनमस्कार का कार्यक्रम रांची शहर के विभिन्न मोहल्लों, सोसाइटी एवं स्कूलों म ऑनलाइन – ऑफलाइन के माध्यम से कराया गया।

रांची के जेल तालाब प्रांगण में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उपस्थित सभी ने 13-13 बार सूर्यनमस्कार का अभ्यास किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात, वार्ड पार्षद रौशनी खलखो, क्रिड़ा भारती के मुनचुन राय, मोनु शुक्ला एवं योग शिक्षिका राफिया नाज उपस्थित थीं।

मौके पर क्रीड़ा भारती रांची के कोषाध्यक्ष मोनू शुक्ला ने कहा की भारत की आजादी की कभी शाम ना होने पाए, गांव-गांव में यह अमृत महोत्सव देशभक्ति की नयी उर्जा का संचार कर रहा है।

हर देशवासी शान और स्वाभिमान से भारत को शारीरिक तौर पर और मजबूत बनाने के संकल्प से सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहा है जो इतिहास में दर्ज होगा।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने समाज के सभी लोगों से भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर शारीरिक रूप से मजबूत होने की अपील की है।

मौके पर योग शिक्षिका राफिया नाज ने कहा की सूर्य नमस्कार का अभ्यास शारीरिक और मानसिक रूप से युवा, वृद्ध एवं बच्चों को सशक्त करेगा।

इस आयोजन के बाद भी लोग अपने घरों में प्रतिदिन सूर्य नमस्कार और योग करते रहें तो वो फिट रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार एक ऐसा योग है जो लोगों को स्वस्थ रखता है। यदि प्रत्येक दिन आप 5 से 10 सूर्य नमस्कार करते हैं तो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक रहेगा।

Share This Article