PM मोदी ने की घोषणा, इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी की प्रतिमा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की भव्य प्रतिमा लगाये जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह नेताजी के प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी के दो चित्र साझा करते हुए शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण

Share This Article