लोहरदगा उपायुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी, समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा गुदड़ी बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर उपायुक्त द्वारा महात्मा गांधी के विचारों व उनके बताये गये रास्ते पर सभी को चलने की अपील की सभी लोगों से की गई.

चिरी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरंजन कुमार, अंचल अधिकारी प्रवीण सिंह व स्थानीय लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया.

Share This Article