झारखंड वैश्य मोर्चा OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री को सौंपेंगे स्मार-पत्र

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड वैश्य मोर्चा (जेवीएम) की केंद्रीय कोर कमेटी और प्रमुख केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक रविवार को रेडियम रोड स्थित होटल आलोका में हुई।

बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने की। बैठक में कई प्रस्ताव पारित हुए।

बैठक में निर्णय हुआ कि ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने सहित अन्य मांगों को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री को स्मार-पत्र सौंपा जायेगा।

मोर्चा के मीडिया प्रभारी राहुल साहु ने बताया कि बैठक में निर्णय हुआ कि 13 फरवरी को गढ़वा में, 16 फरवरी को गम्हरिया में, 20 फरवरी को देवघर में तथा 27 फरवरी को रांची में प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

नौ मार्च को रजरप्पा में महिला सम्मेलन सह परिवार मिलन समारोह का आयोजित किया जाएगा।

23 मार्च से तीन दिनों तक रांची में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में कई अन्य निर्णय किए गए।

Share This Article