भाजपा नेता कपिल मिश्रा आएंगे रांची, रूपेश पाण्डेय के परिजनों से मिलने जायेंगे हजारीबाग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दिल्ली के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कपिल मिश्रा 16 फरवरी को रांची आएंगे। रांची आने के बाद वह हजारीबाग जाएंगे।

इस दौरान वह हजारीबाग के बरही में जाकर मॉब लिंचिंग का शिकार हुए रूपेश पाण्डेय के परिजनों से मिलेंगे। कपिल मिश्रा ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

भाजपा नेता ने ट्वीट कर बताया कि वे 16 फरवरी को रूपेश के परिजनों से मिलेंगे। उसके परिवार को अकेला और कमजोर नहीं पड़ने देंगे। हर हाल में न्याय सुनिश्चित होगा।

उल्लेखनीय है कि छह फरवरी को सरस्वती विसर्जन के दौरान हजारीबाग जिले के बरही में रूपेश पांडेय की हत्या कर दी गई थी।

Share This Article