लोहरदगा में हिंडाल्को के गेट पर झामुमो का धरना-प्रदर्शन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोज़म्मिल अहमद की अगुवाई में स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने एवं हिंडाल्को कंपनी के शोषण के ख़िलाफ़ में झामुमो जिला समिति ने हिंडाल्को कंपनी के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया।

झामुमो जिलाध्यक्ष मोज़म्मिल अहमद ने कहा कि हिंडाल्को कंपनी लगातार यहां के स्थानीय लोगों का शोषण कर रही है, जिसे अब झारखंड मुक्ति मोर्चा हरगिज़ बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि हिंडाल्को कंपनी शहर के बीचो-बीच बने डंपिंग यार्ड और रोपवे को यथाशीघ्र हटाने का कार्य करे नहीं तो आंदोलन का रूप और बड़ा होगा। साथ ही यहां के स्थानीय निवासियों को 75 फीसदी रोजगार देने का कार्य करें।

केंद्रीय सदस्य उदय भगत और जिला सचिव अनिल उरांव ने कहा कि हिंडाल्को कम्पनी यहां के आदिवासी मूलवासी को आजादी के बाद से ही शोषण कर जमीन छीनने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि कंपनी बाज नहीं आती है तो बहुत जल्द आंदोलन का रूख वृहद किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय सदस्य समीद अंसारी ने किया। इस मौके पर बडी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग मौजूद थे।

Share This Article