Maha Shivratri पर रांची के पहाड़ी मंदिर में हुई पूजा-अर्चना

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: देवाधिदेव महादेव की आराधना के प्रमुख पर्व महाशिवरात्रि पर मंगलवार तड़के से ही रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों से मंदिर पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालु कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासनिक व्यवस्था का पालन करते हुए श्रद्धालु बारी आने पर पूजा कर रहे हैं।

विशेष पूजा के मद्देनजर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बेलपत्र, फूल व गंगाजल से लोग भोले भंडारी का अभिषेक कर रहे हैं।

पहाड़ी मंदिर ही नहीं शहर के विभिन्न मंदिरों में महाशिवरात्रि की पूजा पूरी आस्था के साथ हो रही है। तकरीबन सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी हुई है। शहर के गली-गली भोले भंडारी के गीतों व स्तुतियों से गूंज रही है।

Share This Article