यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों की सुरक्षित वापसी होगी: मनसुख मंडाविया

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर मंगलवार को भारतीय विमान हंगरी से दिल्ली पहुंचा। यूक्रेन से आए नागरिकों का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने स्वागत किया।

इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को स्वादेश लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इन लोगों से अपील कि अगर कोई भारतीय नागरिक यूक्रेन में फंसा हुआ है तो उन्हें सरकार की कोशिश की जानकारी दें। केंद्र सरकार वहां फंसे सभी नागरिकों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Share This Article