झारखंड में कोरोना के 360 एक्टिव मामले

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसी बीच राहत की बात है कि संक्रमित मरीजों की संख्या 50 से भी कम हो गयी है। बावजूद राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

गुरुवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 62 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 21 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 360 मामलों में सबसे अधिक 88 राजधानी रांची में हैं। इस जिले में अभी तक कुल एक लाख,13 हजार, 286 पॉजिटिव मरीज आए, जबकि इनमें से एक लाख, 11 हजार, 592 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में सबसे अधिक कोरोना के रांची और धनबाद से सात- सात मरीज मिले है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से सात, बोकारो से दो, धनबाद से सात, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो, हजारीबाग से एक, लातेहार से एक, और पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) से एक मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 34 हजार, 468 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, दस लाख, 63 हजार, 644 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 360 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 28 हजार, 793 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article