Homeझारखंडदेवघर पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

देवघर पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर: छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड के देवघर में छापेमारी कर साइबर अपराध के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ साइबर थाने की आठ सदस्यीय टीम पुलिस प्रशिक्षु सिटी एसपी के नेतृत्व में देवघर के सारठ पहुंची।

अपराधियों के लोकेशन के आधार पर सारठ पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के कपसा गांव के झिलुआ जंगल से इनको गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में कपसा निवासी साजिद अंसारी, सरफराज अंसारी, अताउल अंसारी, तमजीत अंसारी और सुल्तान अंसारी शामिल हैं।

सभी गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ करते हुए जब्त किए गए मोबाइल को खंगाला गया। हालांकि, इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

बताया जा रहा है कि करीब 45 लाख की साइबर ठगी के मामले में यह गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद विस्तृत जानकारी देने की बात कह रही है।

जामताड़ा के बाद दूसरा सबसे बड़ा अड्डा बना देवघर

साइबर अपराध के लिए देशभर में चर्चित झारखंड के जामताड़ा के बाद देवघर दूसरा सबसे बड़ा अड्डा बन गया है।

देवघर पुलिस लगातार इस मामले में छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। इसके बावजूद साइबर अपराधियों की संख्या कम नहीं हो रही है।

यह अपराधी झारखंड के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...