HomeUncategorizedविराट कोहली ने अपने 100वें टेस्ट में पूरे किए 8,000 रन

विराट कोहली ने अपने 100वें टेस्ट में पूरे किए 8,000 रन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मोहाली: भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के दौरान भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक और मील का पत्थर हासिल किया।

कोहली ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 8,000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

पारी के 39वें ओवर में कोहली ने गेंद को पॉइंट की ओर धकेला और एक सिंगल के साथ आठ हजार क्लब में प्रवेश किया। कोहली ने 169 पारियों में 8 हजार रन पूरे किए।

इस बीच, वह 8,000 रन बनाने वाले पांचवें सबसे तेज भारतीय हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 154 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद सूची में सबसे ऊपर हैं।

इसके बाद भारत के वर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 157 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। तीसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग (160 पारी) और चौथे नम्बर पर सुनील गावस्कर (166 पारी) हैं।

मैच की बात करें तो कोहली इस मुकाबले में 45 रन बनाकर आउट हुए। समाचार लिखे जाने तक भारत ने 4 विकेट पर 192 रन बना लिए हैं।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...