RANCHI : ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ा, की जमकर धुनाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: केरेडारी थाना क्षेत्र के किरीगड़ा में ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात राज्य में बचरा के पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के पास केरेडारी थाना क्षेत्र के किरिगड़ा में अपराधियों द्वारा किरिगड़ा निवासी भरत महतो के घर में हमला किया गया है।

बताया जाता है कि सुनील महतो लघुशंका के लिए घर से निकला था। पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों से सीधा सामना हो गया।

अपराधियों द्वारा गोली चलाया गया, लेकिन गोली फंस जाने के कारण गोली नही चली और दोनों में झड़प हो गया।

इस बीच चाकू से अपराधियों ने सुनील महतो को घायल कर दिया। इसी क्रम में हो हल्ला सुन कर पिता भरत महतो भी बाहर निकल गया।

हमलावरों ने भरत महतो को भी हमला कर घायल कर दिया। हल्ला सुन कर गांव वालों की भीड़ इकठ्ठा हो गईं।

ग्रामीणों ने पूरे गांव की घेराबंदी कर दो अपराधियों को पकड़ लिया और जम कर पिटाई कर दी है। गांव वालों ने अपराधियों को पीट- पीटकर अधमरा कर दिया।

दोनों के पास से दो देसी कट्टा और चाकू बरामद हुआ है। दोनों बड़कागांव क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

Share This Article