झारखंड में कई न्यायिक अधिकारियों का तबादला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कई न्यायिक अधिकारियों का कार्य क्षेत्र बदल दिया गया है। इस संबंध में हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने रामगढ़ के प्रधान जिला जज का तबादला कर उन्हें झारखंड हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रशासन) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

देवघर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव झा को हाई कोर्ट में ज्वाइंट रजिस्ट्रार (स्थापना) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसी प्रकार हाई कोर्ट के ज्वाइंट रजिस्ट्रार (स्थापना) कौशल किशोर झा को हाई कोर्ट में अब रजिस्ट्रार (स्थापना) के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Share This Article