जमशेदपुर में संदेहास्पद स्थिति में मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )के चाकुलिया से संदेहास्पद स्थिति में धनंजय पातर (45) की मौत हो गई।

घटना जुगीतोपा पंचायत में हथीयासोली गांव की है। धनंजय पातर कालीदासपुर निवासी था। वह जमीन पर बेहोश पड़ा था। गंभीर स्थिति में देखकर स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा।

चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर गुरुवार को थाना प्रभारी वरूण यादव और जयकांत राय सशस्त्र बल के साथ अस्पताल पहुंचे।

मृतक के परिजन से पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार के लोगों ने बताया कि ग्रामीण जुगीतोपा स्थित अपने घर में भोजन करने के बाद बुधवार रात वह आराम करने चला गया था।

लगभग आधे घंटे बाद वह अचानक अपने कमरे से निकला और हथीयासोली गांव चल गया। कुछ घंटे बाद दो व्यक्तियों ने पत्नी रूपा पातर को घटना की सूचना दी।

परिवार में पत्नी अलावा एक बेटा और एक बेटी है। ग्रामीण पेशे से पेंटर था। मृतक के नाक के पास गंभीर चोट के निशान हैं। मौत के वजह का पता नहीं चल पाया है।

Share This Article