Homeझारखंडझारखंड के 9 IPS अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग, अंशुमान कुमार बने रांची...

झारखंड के 9 IPS अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग, अंशुमान कुमार बने रांची City SP, सौरभ कुमार को सिमडेगा SP

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के 9 IPS अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। रांची सिटी एसपी सौरभ कुमार को सिमडेगा का नया एसपी बनाया गया है।

झारखंड सशस्त्र पुलिस-6 के कमांडेंट अंशुमान कुमार रांची का नया सिटी एसपी (City SP) बनाया गया है।

वहीं धनबाद सिटी एसपी आर रामकुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक लोहरदगा का नया एसपी बनाया गया है। रांची सिटी (City SP) एसपी सौरभ को सिमडेगा का नया एसपी बनाया गया है।

इसी तरह से जमशेदपुर रूरल एसपी नाथू सिंह मीणा का ट्रांसफर करते हुए उन्हें अगले आदेश तक गोड्डा का एसपी बनाया गया है।

जबकि धनबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक (लॉ एंड ऑर्डर) मनोज स्वर्गियारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जामताड़ा का नया एसपी बनाया गया है।

इसके अलावा वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य अधिकारियों की पोस्टिंग हो गयी है और उन अधिकारियों की कहीं पोस्टिंग नहीं हुई है, वैसे अधिकारी पुलिस मुख्यालय, झारखंड में अपना योगदान देंगे। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

जानें कौन कहां गए

वाई एस रमेश : SP गोड्डा : राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस)

अंशुमान कुमार : JAP-6 कमांडेंट, जमशेदपुर : City SP रांची

आशुतोष शेखर : SP खूंटी : SP पश्चिमी सिंहभूम

अमन कुमार : राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) : SP खूंटी

सुभाष चंद्र जाट : City SP जमशेदपुर : SP देवघर

आर रामकुमार : City SP धनबाद : SP लोहरदगा

सौरभ कुमार : City SP रांची : SP सिमडेगा

नाथ सिंह मीणा : रूरल SP जमशेदपुर : SP गोड्डा

मनोज स्वर्गियारी : सहायक पुलिस अधीक्षक (लॉ एंड ऑर्डर) धनबाद : एसपी जामताड़ा

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...