हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी भाजपा में शामिल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

मंडी में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो के महज दो दिन बाद आप के बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

आप के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए।

ये तीनों नेता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर भाजपा में शामिल हुए।

तीनों को भाजपा में शामिल करने के सूत्रधार अनुराग ठाकुर बने हैं। अनुराग ठाकुर ने अपने फेसबुक पेज पर आप नेताओं के भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है।

अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हर कार्यकर्ता को यहां पर सम्मान दिया जाता है तथा आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। आप उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी।

Share This Article