हजारीबाग उपायुक्त ने पंचायत चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम का लिया जायजा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को उपायुक्त नैंसी सहाय,पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे एवं उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित बाजार समिति पहुंचे।

पंचायत चुनाव के लिए मतपेटिका का वितरण,स्ट्रांग रूम एवं मत गणना बाजार समिति में ही किया जाना है।

इसकी तैयारी के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से जानकारी प्राप्त किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि चुनाव के लिए समय कम है इसके लिए सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर पूर्ण की जानी है। अधिकारियों ने बाजार समिति परिसर भ्रमण के क्रम आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

Share This Article