राजौरी में IED को सुरक्षा बलों ने समय रहते किया नष्ट

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राजौरी : राजौरी जिले के गुरदान रोड पर सुरक्षा बलों ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद करके आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया।

आईईडी को बाद में सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया गया। सुरक्षाबलों की तुरंत कार्रवाई से एक बड़ी क्षति को को टाल दिया गया।

एसएसपी राजौरी के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि गुरदान रोड पर गुरदान चावा गांव में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं।

आईईडी को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया

 

सूचना मिलते ही पुलिस के विशेष दस्ते एसओजी और सेना की टीमों ने शनिवार तड़के इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु पड़ी मिली जो बाद में जांच करने पर आईईडी निकली।

आईईडी का पता लगते ही पुलिस के बम निष्क्रिय दस्ते ने एसओपी के अनुसार और एक नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से इसे नष्ट करने के लिए अपने कब्जे में ले लिया।

दस्ते ने आईईडी को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया है।

Share This Article