पंचायत चुनाव : रांची में पहले चरण के लिए 193 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रांची जिला से पहले चरण के लिए विभिन्न प्रखंडों में नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री जारी है।

पहले चरण के लिए तमाड़, बुंडू सोनहातू और राहे प्रखंड में विभिन्न पदों के लिये नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हो रही है।

जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 23 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा।

अधिसूचना जारी होने के छठे दिन प्रथम चरण के लिए रांची जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की कुल संख्या रही।

नामांकन निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी 25-26 अप्रैल को की जाएगी

जिला परिषद सदस्य के लिए अपर समाहर्त्ता (नक्सल) के कार्यालय में 04 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तमाड़ प्रखंड में मुखिया के लिए 21, सोनाहातू में पंचायत सदस्य के लिए 51, राहे अंचल में मुखिया के लिए 30, बुंडू अनुमण्डल से पंचायत समिति सदस्य के लिए 42, सोनाहातू प्रखंड कार्यालय में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये।

जबकि बुंडू प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में मुखिया के लिए 17-17 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रथम चरण के लिए रांची जिला के तमाड़, बुंडू, सोनाहातू और राहे प्रखंड में नामनिर्देशन की अंतिम तारीख 23 अप्रैल है।

नामांकन निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी 25-26 अप्रैल को की जाएगी। अभ्यर्थी 27 और 28 अप्रैल 2022 तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

Share This Article