HomeझारखंडRanchi Violence : रांची हिंसा में आया नया मोड़, मृतकों के शरीर...

Ranchi Violence : रांची हिंसा में आया नया मोड़, मृतकों के शरीर से नहीं मिली गोली

Published on

spot_img

रांची: 10 जून को हुए उपद्रव व हिंसा (Ranchi Violence) में दो युवकों मुदस्सिर और साहिल अंसारी (Mudassir and Sahil Ansari) की गाेली लगने से मौत हो गई थी। लेकिन अब इसमें नया मोड़ आ गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों के शरीर से पोस्टमार्टम (post mortem) के दौरान कोई गोली नहीं मिली है। अब इस बात की चर्चा है कि आखिर दोनों युवकों की मौत किस हथियार से हुई।

हालांकि कहा जा रहा है कि अगर गोली मिलती तो फॉरेंसिक जांच (forensic investigation) से यह पता चल जाता कि उन्हें लगी गोली किस तरह के हथियार से चली है।

बात दें कि गुदड़ी चौक निवासी मुदस्सिर के सिर में गोली लगी थी, जो पार करते हुए निकल गई। जबकि चिश्तिया नगर गुदड़ी निवासी साहिल अंसारी के पेट में गोली लगी थी।

उसके पेट से भी गोली पार हो गई थी। हालांकि दोनों युवकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। दोनों युवकों की मौत के बाद उनके परिजनों ने डेली मार्केट थाने (Daily Market Thana) में मामला भी दर्ज कराया है।

Ranchi Violence : रांची हिंसा में आया नया मोड़, मृतकों के शरीर से नहीं मिली गोली

CID को दी गई है जांच की जिम्मेदारी

घटना के बाद जिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने एक जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी भी मामले की जांच कर रही है।

अब मामले की अनुसंधान CID भी करेगी कि घटना क्यों हुई? घटना के दौरान क्या क्या हुआ? घटना के लिए कौन लोग जिम्मेदार है? घटना में किन किन किन लोगो ने फायरिंग (firing) की।

बता दें कि 10 जून को हिंसा भड़काने वालों ने पुलिस के अधिकारियों, आम लोगों, दुकानों पर हमला किया था। इसमें कई अधिकारी घायल हो गए थे। दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया था। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...