ED ने हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत 14 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा राज्य में टोल प्लाजा का ठेका देने की प्रक्रिया में कथित तौर पर अनियमितता कर मनी लाउंड्रिंग करने के मामले में सीएम हेमंत सोरेन के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा (MLA representative Pankaj Mishra) व उनके सहयोगिकों डहू यादव, बच्चू यादव समेत सभी 14 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है।

ED सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी में मिले तथ्यों के संबंध में सभी से पूछताछ की जाएगी। अवैध खनन (Illegal mining) व उसके संचालन में भी पंकज मिश्रा समेत उनके अन्य सहयोगियों की भूमिका का खुलासा हुआ है।

ईडी ने सभी को पूछताछ के लिए किस तारीख को बुलाया यह गोपनीय रखा

ऐसे में संताल परगना में अवैध खनन व स्टोन चिप्स क्रशरों के संचालन के संबंध में भी ED पूछताछ करेगी। हालांकि ईडी ने सभी को पूछताछ के लिए किस तारीख को बुलाया है, यह गोपनीय रखा गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को संतालपरगना के 14 लोगों के ठिकानों पर ED ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी में कैश व करोड़ों के निवेश की जानकारी मिली है।

ED ने शुक्रवार को भी पंकज मिश्रा से प्रारंभिक पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया है। गौरतलब है कि पंकज मिश्रा को ED ने उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग (Rudraprayag of Uttarakhand) से हिरासत में लिया था।

Share This Article