Latest Newsविदेशरूस की मदद करने के आरोप में Ukraine के महाभियोजक व सुरक्षा...

रूस की मदद करने के आरोप में Ukraine के महाभियोजक व सुरक्षा प्रमुख बर्खास्त

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कीव: यूक्रेन (Ukraine) पर रूसी हमले के पांच महीने जल्द ही पूरे होने वाले हैं, किन्तु रूस का आक्रामक रवैया थमने का नाम नहीं ले रहा है।

यूक्रेनी शहर डोनबास पर कब्जे के लिए रूस ने एक साथ कई इलाकों पर हमला किया है। इस बीच रूस की मदद के आरोप में यूक्रेन के महाभियोजक व सुरक्षा प्रमुख को बर्खास्त कर दिया गया है।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यह शिकायत लगातार मिल रही थी कि कुछ अधिकारी रूस की मदद कर रहे हैं।

यूक्रेनी एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) ने देश की घरेलू सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख इवान बाकानोव व देश के महाभियोजक इरीना वेनेडिक्टोवा को बर्खास्त कर दिया है।

इनकी बर्खास्तगी के पीछे रूस के साथ सहयोग करने के दर्जनों मामले सामने आने का हवाला दिया गया है।

बताया गया कि यूक्रेन के ऐसे अन्य अधिकारियों की भी पड़ताल हो रही है जो किसी भी प्रकार से रूस का सहयोग कर रहे हैं।

इस बीच रूस (Russia) का हमला लगातार आक्रामक होता जा रहा है। यूक्रेन के डोनबास में रूसी सेना ने एक साथ कई क्षेत्रों पर हमला बोल दिया।

लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों का भी इस्तेमाल किया गया

रूसी सेना ने दावा किया कि गोलाबारी उन इलाकों में की गयी है, जहां अब तक हमले नहीं किये गए थे। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू (Minister Sergei Shoigu) ने पूर्वी यूक्रेन में रूसी कब्जे वाले इलाकों का दौरा किया।

उन्होंने कमांडरों को डोनबास में रूसी कब्जे वाले इलाकों पर यूक्रेन के हमले नाकाम करने को कहा।

यूक्रेनी सेना के प्रवक्ता वादीयम स्कीबित्स्काई (Spokesperson Vadyam Skbitsky) ने बताया कि रूसी सेना ने अलग-अलग क्षेत्रों में समुद्र और आसमान से मिसाइल हमलों के साथ ही हर तरफ से भारी गोलाबारी की। लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों का भी इस्तेमाल किया गया।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...