Homeझारखंडझारखंड के जनजातीय और क्षेत्रीय कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं:...

झारखंड के जनजातीय और क्षेत्रीय कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: हेमंत सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) से मंगलवार को Femina Miss India-2022 के ग्रैंड फिनाले (Grand Finale) में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली रिया तिर्की ने शिष्टाचार मुलाकात की।

CM ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल करने के लिए तिर्की को बधाई दी और मोमेंटो एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

CM ने कहा कि आप झारखंड की पहली आदिवासी बेटी हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत की बदौलत Femina Miss India-2022 के ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय किया है।

पूरी प्रतियोगिता में आप का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। आपकी इस उपलब्धि पर पूरा झारखंड गौरवान्वित है। आगे आप और बुलंदियों को हासिल करें।

इसके लिए ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि झारखंड के कलाकार हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन से नया मुकाम हासिल कर रहे हैं।

CM ने कहा कि झारखंड के जनजातीय और क्षेत्रीय कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वे अपनी प्रतिभा का लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

उन्हें दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है लेकिन कुछ समस्याओं की वजह से उन्हें बड़े प्लेटफार्म पर अपने को स्थापित करने में दिक्कतें आ रही हैं।

सरकार के संज्ञान में ये बातें हैं। अपने कलाकारों को हर तरह से सहयोग करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे अपने परफॉर्मेंस से राज्य का नाम रोशन कर सकें।

आर्ट गैलरी बनाने की हो रही तैयारी

CM ने कहा कि राज्य में प्रतिभावान चित्रकारों की कोई कमी नहीं है। विशेषकर चित्रकारी के प्रति बच्चों में काफी रुझान देखने को मिल रहा है।

उनकी खूबसूरत स्केचिंग बरबस ही मन मोह लेती है। उनके द्वारा बनाए गए पेंटिंग्स को संजोने के लिए सरकार Art Gallery बनाने पर विचार कर रही है। इतना ही नहीं, इन कलाकारों को आगे बढ़ने में जो भी सहयोग की जरूरत होगी उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।

सपोर्ट के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

तिर्की ने CM द्वारा मिले सपोर्ट के लिए आभार जताया। उसने कहा कि मैंने Femina Miss India-2022 के ग्रैंड फिनाले तक के सफर में समर्थन के लिए जो Tweet किया था, उसे आपके द्वारा री-ट्वीट करने का नतीजा रहा कि मेरे फॉलोवर्स काफी बढ़ गए।

झारखंड समेत पूरे देश का मुझे भरपूर प्यार मिला। उन्होंने CM से कहा कि वे झारखंड में काम करने की इच्छुक हैं। अगर वैसा मौका मिलेगा तो वह निश्चित तौर पर इसे निभाने के लिए अपनी को खुशनसीब मानूंगी।

इस मौके पर रिया तिर्की के परिजन वीरेंद्र कुमार परधिया, संजू परधिया, विजय कुमार परधिया, सरिता परधिया के अलावा डॉक्यूमेंट्री मेकर और झारग्राम के पवन बाड़ा, जुंबा इंस्ट्रक्टर (Vietnam) के सुजीत तिग्गा, झारखंड ट्राईबल आर्टिस्ट के एस उरांव तथा जोहार ग्रुप एंड खादी वाला के फाउंडर आशीष सत्यव्रत साहू मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

खबरें और भी हैं...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...