हजारीबाग में NH पर अनियंत्रित गाड़ी खाई में गिरी, लगी आग

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: दारू थाना क्षेत्र के NH 100 में सिवाने नदी पिपचो के पास बुधवार को तेज रफ्तार गाड़ी (JH1AU 0707) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए खाई में गिर गई।

हादसे में गाड़ी में आग (Fire) गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार दो लोगों की जान बच गई।

राहगीरों ने इसकी सूचना दारू थाना व टाटीझरिया थाना को दी। सूचना मिलते ही दारू थाना के ASI बैजू एक्का व टाटीझरिया पुलिस (ASI Baiju Ekka and Tatijharia Police) घटना स्थल पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार रांची निवासी अमरकांत गोयल चालक के साथ जरीडीह से रांची लौट रहे थे। इसी दौरान सिवाने नदी (Siwane River) के पास एक जानवर को बचाने के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Share This Article