पद्मश्री सिमोन उरांव को मिली RIMS से छुट्टी

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जलपुरुष पद्मश्री सिमोन उरांव को बुधवार को RIMS से छुट्टी दे दी गई।

ब्रेन स्टॉक (Brain Stock) और लकवा की शिकायत के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में RIMS में भर्ती किया गया था, जहां न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर गोविंद माधव (Dr. Govind Madhav) की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।

डॉ गोविंद माधव ने बताया कि पद्मश्री सिमोन (Padmashree Simone) की सेहत में सुधार के बाद उन्हें छुट्टी देने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि जब उन्हें यहां लाया गया था, तब वो काफी गंभीर स्थिति में थे। लेकिन अब अपनी दैनिक क्रिया खुद से कर रहे हैं।

फिलहाल उन्हें घर पर फिजियोथेरेपी (Physiotherapy) करने की सलाह दी गई है। साथ ही ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की दवाइयां आगे चलती रहेंगी।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया है

सिमोन उरांव को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

उन्होंने कहा है कि मेरी Team लगातार आपके साथ संपर्क में थी और भविष्य में भी रहेगी। पद्मश्री सिमोन उरांव को Hospital से छुट्टी के समय RIMS के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ, विभाग के Dr. गोविंद माधव सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। RIMS के एंबुलेंस से उन्हें घर तक भेजा गया। उल्लेखनीय है कि सिमोन उरांव को 29 जुलाई को रिम्स में भर्ती कराया गया था।

Share This Article