कांग्रेस ने की गौरव यात्रा की सभी तैयारियां पूरी

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर नौ अगस्त से 14 अगस्त तक राज्य के सभी जिलों में जिला कांग्रेस कमिटी (Congress Committee) की ओर से 75 किमी गौरव यात्रा (Gaurav Yatra) की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

सभी जिलाध्यक्षों ने अपने जिलों में होने वाली पदयात्रा की रूटचार्ट सहित तमाम तैयारियां कर ली गई है।

इस बाबत तमाम जिला संयोजकों को अपने प्रभार जिला में जाने का निर्देश भी प्रदेश अध्यक्ष Rajesh Thakur की ओर से निर्गत कर दिया गया है।

गौरव यात्रा कार्यक्रम के दौरान जिला के कांग्रेसजनों के बीच वितरित करेंगे

प्रदेश कांग्रेस के Spokesperson Rakesh Sinha ने सोमवार को कहा कि इसी कड़ी में जिला संयोजकों को प्रदेश अध्यक्ष की ओर से तिरंगा दिया गया, जो तिरंगा लेकर जिला संयोजक अपने जिले में गौरव यात्रा कार्यक्रम के दौरान जिला के कांग्रेसजनों के बीच वितरित करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज देश की स्थिति ऐसी है कि भाषा, रंग, राष्ट्रवाद के नाम पर देश को बांटा जा रहा है।

Share This Article