Homeझारखंडझारखंड सरकार ने गृह रक्षा वाहिनी सेवा संशोधित नियमावली को किया मंजूर

झारखंड सरकार ने गृह रक्षा वाहिनी सेवा संशोधित नियमावली को किया मंजूर

Published on

spot_img

रांची: झारखंड सरकार (Jharkhand government) ने गृह रक्षा वाहिनी अराजपत्रित सेवा संशोधन नियमावली 2022 मंजूर कर लिया है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

इस नियमावली के अनुसार इनकी नियुक्ति की जा सकेगी। इस नियमावली के तहत गृह रक्षा संवर्ग के पदाधिकारियों के कोटि श्रेणीवार (Category wise) तय किये गये हैं। प्रोन्नति के बाद के पद भी तय किए गये हैं।

इस नियमावली के तहत सिपाही, चालक सिपाही, बैंड, बिगुलार, अधिनायक, अनुदेशक, अधिनायक लिपिक, गुल्म समादेशक कोटि के पदों पद सीधी भर्ती झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग एवं राज्य सरकार द्वारा गठित भर्ती बोर्ड (Recruitment board) की अनुशंसा पर की जायेगी।

पहले यह सरकार के द्वारा गठित भर्ती बोर्ड या झारखंड राज्य यूनिफार्म सेवा नियुक्ति पर्षद की अनुशंसा के आधार पर की जाती थी।

नई नियमावली में सिपाही की नियुक्ति के लिए न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता आयु सीमा, शारीरिक अर्हता, चयन के लिए जांच परीक्षा वही होगी, जो पुलिस संवर्ग के आरक्षी की नियुक्ति के लिए निर्धारित है।

वर्तमान में यह अर्हता झारखंड पुलिस हस्तक की नियुक्ति के लिए जो अर्हता निर्धारित थी वह थी। इसके अलावा झारखंड से 10वीं पास होना और रीति-रिवाज जानना अनिवार्य किया गया है।

कोटि की समेकित वरीयता सूची तैयार की जायेगी

अधिनायक लिपिक के पद के लिए अब अभ्यर्थियों को आयोग में आवेदन के लिए झारखंड से मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान (Educational institution) से 10 प्लस टू और इंटरमीडिएट होना अनिवार्य किया गया है।

गुल्म समादेशक के पद पर के लिए नियुक्ति के लिए अर्हता वही होगी जो पुलिस संवर्ग में पुलिस अवर निरीक्षक के लिए होती है।

इस पद में नियुक्ति के लिए केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक अथवा समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है।

गुल्म समादेश का 25 प्रतिशत पद सहायक गुल्म समादेशक लिपिक, अनुदेशक और जमादार प्रधान लिपिक का प्रोन्नत पद होगा। इसके लिए इस कोटि की समेकित वरीयता सूची तैयार की जायेगी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...