Latest NewsझारखंडRJD और JMM के नेता भिड़े, दो गंभीर रूप से घायल

RJD और JMM के नेता भिड़े, दो गंभीर रूप से घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मेंहदीनगर पेट्रोल पम्प (Petrol Pump) के पास JMM नेता बशिष्ठ सिंह उर्फ बबलू सिंह और RJD के पूर्व MLA संजय कुमार सिंह यादव और उनके परिजनों में शुक्रवार को अपराह्न एक बजे के करीब भिड़न्त हो गयी। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जाता है।

मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने Gun Shot चला दी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

घटनास्थल पर एक कनीय Police अधिकारी की तत्परता के कारण गोली हवा में तैरती हुई निकल गयी अन्यथा अनहोनी हो सकती थी।

JMM नेता की जमकर पिटाई कर दी

बताया जाता है कि पूर्व MLA Sanjay Kumar की भूमि JMM नेता के पेट्रोल पम्प के सामने है, जिसे पूर्व विधायक के छोटे भाई अभय कुमार यादव Tractor से जुतवा रहे थे।

इस पर JMM नेता बबलू सिंह व उनके बड़े भाई भगवान सिंह ने आपत्ति जताते हुए अभय की पिटाई कर दी। जब इसकी सूचना पूर्व MLA को हुई तो वे परिजनों के साथ घटनास्थल पहुंचे और JMM नेता की जमकर पिटाई कर दी।

इस बीच थाना से एक सहायक अवर निरीक्षक भी पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही सच सामने आएगी कि गोली किसने और किसके हथियार से चली है।

दोनों नेताओं और उनके पारिवारिक सदस्यों में जमकर हुई मारपीट में पूर्व विधायक को भी चोट लगी है।

JMM नेता बबलू सिंह और उनके भाई चोटिल हैं। उनको स्थानीय अनुमंडलीय Hospital में Recruitment कराया गया है।

बबलू सिंह को मेदिनीनगर रेफर (Medininagar Refer) कर दिया गया है। पूर्व विधायक व उनके परिजन थाना पहुंचकर JMM नेता व उनके भाई के खिलाफ FIR कराई है।

spot_img

Latest articles

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...

पुराने वोटर लिस्ट पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चिंता

Questions on Voter List Regarding Municipal Elections : रांची में नगर निकाय चुनाव को...

डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, रेणु तिवारी अध्यक्ष और श्वेता रंजन सचिव बनीं

रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (DWA) की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। 28...

खबरें और भी हैं...

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...