गणेशोत्सव में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जिले के मुरहू में आयोजित गणेशोत्सव में शनिवार को जनजातीय मंत्रालय (Mnistry of Tribal) के केंद्रीय मंत्री (Union Minister) ने भाग लिया।

मंत्री ने सर्वप्रथम दुर्गा मंदिर में हो रहे गणेशोत्सव में आरती की। बाद में आयोजन समिति के सदस्यों ने माता की चुनरी भेंट मंत्री मुंडा का स्वागत किया।

सभी को भगवान गणेश का आशीर्वाद मिले

कार्यक्रम में Arjun Munda ने कहा कि जहां एक ओर कई देश गरीबी और दिवालिया होने की ओर अग्रसर हो रहे हैं, वहीं प्रथम देव गणपति बप्पा के आशीर्वाद से हमारा देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी को भगवान गणेश का आशीर्वाद मिले, सबका शुभ हो और आगे बढे, इसकी कामना करता हूं।

Share This Article