HomeUncategorizedमुंबई में मंगलवार को होगा सायरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार

मुंबई में मंगलवार को होगा सायरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: टाटा ग्रुप (Tata Group) के पूर्व चेयरमैन Cyrus Mistry का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10 बजे मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा।

सोमवार सुबह सायरस मिस्त्री और जहांगरी पंडोल का मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। इसके बाद दोनों शवों को जेजे Hospital के मुर्दाघर में रखा गया है।

दरअसल, रविवार को गुजरात से मुंबई आते समय पालघर में एक सडक़ हादसे में सायरस मिस्त्री और जहांगरी पंडोल की मौत हो गई थी।

कार में सायरस मिस्त्री के अलावा जहांगीर पंडोल, स्त्री रोग विशेष अनायता पंडोल व उनके पति डेरियस पंडोल (Darius Pandol) सवार थे। कार अनायता चला रहीं थीं।

उनके साथ उनके पति डेरियस आगे बैठे हुए थे। वहीं सायरस मिस्त्री और जहांगीर पीछे की सीट पर बैठे हुए थे। हादसे में अनायता पंडोल व उनके पति डेरियस पंडोल भी घायल हो गई थी।

सीट बेल्ट न पहनने की वजह से सायरस मिस्त्री की जान गई

दोनों घायलों को पालघर जिला अस्पताल से वापी के अस्पताल में शिफ्ट किया गया था लेकिन अब दोनों को वापी से मुंबई लाया जा रहा है। मुंबई में इन दोनों को किस अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा, यह अभी तय नहीं हो सका है।

पुलिस के अनुसार हादसा कासा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में हुआ। मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराने के बाद रिटेंशन वॉल से जा भिड़ी।

हादसे में सायरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी और अनायता पंडोल और डेरियस पंडोल घायल हो गए थे।

यह हादसा तेज गति से गाड़ी चलाने से हुआ और सीट बेल्ट (Seat belt) न पहनने की वजह से सायरस मिस्त्री की जान गई। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...