Homeबिहारबिहार BJP के नेताओं की Y श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई!

बिहार BJP के नेताओं की Y श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) के समय मचे उपद्रव के बाद प्रदेश BJP के तत्कालीन दो डिप्टी सीएम (Deputy CM) सहित प्रदेश अध्यक्ष को दी गई वाली श्रेणी की सुरक्षा गृह मंत्रालय (Home Ministry) द्वारा हटाने की अटकलें चल रही है।

इन अटकलों के बीच दोनों Deputy CM और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें अभी तक इस बारे में कोई नोटिस (Notice) नहीं दिया गया है।

तीनों नेताओं ने बताया कि हमें भी आपके द्वारा फोन करने पर यह जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए लगाये गये केंद्रीय बलों (Central Forces) के जवान अभी भी उनके साथ हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें सुरक्षा वापस लिये जैसी कोई सूचना नहीं दी है।

Deputy CM रेणु देवी के आवास पर हमला किया गया

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार (Central Government) ने अग्निवीर आंदोलन के समय इन नेताओं को खास सुरक्षा दी थी। अग्निवीर आंदोलन के समय बिहार में कई BJP नेताओं के घर और दफ्तर पर हमला किया गया था।

बेतिया में तत्कालीन Deputy CM रेणु देवी के आवास पर हमला किया गया था। बेतिया में ही BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी हमला किया गया था। हमलावरों ( Attackers) ने दोनों के घरों पर काफी उत्पात मचाया था।

कई जिलों में BJP के जिला कार्यालय पर भी हमले हुए थे। इसके बाद बिहार BJP के नेताओं ने आरोप लगाया था कि बिहार पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से उत्पाती BJP नेताओं पर हमला कर रहे हैं।

BJP नेताओं पर खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई श्रेणी (Y class) की सुरक्षा दी थी, जिसे अब वापस लिये जाने की खबर है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...